Skip to main content

Featured

गाड़ी मालिक का नाम जाने

दोस्तों हमेशा की तरह आज भी हम एक प्रोग्रेसिव और प्रैक्टिकल मोबाइल एप्लीकेशन पर चर्चा करेंगे आज की चर्चा का विषय है मोबाइल एप्लीकेशन mPariwahan दोस्तों इस एप्लीकेशन के जरिए आप कि...

गूगल फोटोज


क्यों गूगल फोटोज एक शानदार एप है 


आज के समय में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जो अपने जीवन के खूबसूरत पलों को फोटोग्राफस में कैद ना करता हो । परंतु यह भी एक कटू सत्य है कि अपने मोबाइल में कम मेमोरी होने की वजह से अक्सर हम इन फोटोस को डीलीट कर देते है और साथ ही  जिंदगी की इस भागदोड में हमारे पास इतना समय भी नहीं हो पाता कि हम इन फोटोस को सहेज कर रख सके । तो क्या हमारे जीवन की यादों से जुडी फोटो को , इन यादगार पलों को कायदे से सहेजना नहीं चाहिए या इन्हें अपने मोबाइल की कम मेमोरी से विवश होकर या समय के अभाव के कारण अपने जीवन से मिटा देना चाहिए । 

क्या आपने कभी कल्पना की है कि आपका ऐसा कोई सहायक हो जो आपके द्वारा या जो फोटो आपने व्हाटस एप्प पर अपने मित्रो से  प्राप्त की उन्हें  कायदे से सहेजे । सभी व्यक्तियों की फोटो को पृथक पृथक से अलग कर दे । आपके भिन्न भिन्न स्थानो की फोटो को अलग कर दे । और आपके मोबाइल की मेमोरी को भी समय समय पर खाली कर  दे ।  जी हां ऐसा संभव है । 

अब मोबाइल की कम मेमारी से परेशान होने की कोई जरूरूत नहीं है  और इस हेतु आपको कोई अतिरिक्त समय खर्च करने की भी आवश्यकता नहीं है । आज हम गूगल के ऐसे एक एप्लिकेशन पर चर्चा करेंगे जो मेरे मानने में प्रत्येक व्यक्ति को अपने मोबाईल में इस्तेमाल करना चाहिए । जिससे आप अपने जीवन में अपने कैमरे से , मोबाइल से की गई प्रत्येेक फोटो और विडीयो के लिए शाश्वत काल के लिए सहेज कर सकते है ।   

दोस्तो उस एप्लिकेशन का नाम है: गूगल फोटोस । तो गूगल के इस शानदार एप्लिकेशन के क्या क्या फायदे है । आइये उन पर विस्तार से नजर डाले । दोस्तो हमेशा की तरह हम आपका विश्वास बनाये रखने के लिए संक्षेप में सारगर्भित रूप से बिंदूवार चर्चा ही करेंगे । तो आइये जानें गूगल फोटोस के फायदे:

  1. दोस्तों इस एपलीकेशन का सबसे बडा फायदा यह है कि ये आपकी फोटोज का आनलाइन क्लाउड पर सेव करता है । इससे आपकी फोन की मेमोरी बचती है । कौनसे फोल्डर आटो अप्लोड करने है । ये आपको तय करना है । आप मैन्यूल अपलोडिंग भी कर सकते है । आप जैसे ही इसके फ्री अप स्पेस फंक्शन पर क्लिक करेंगे । आपकी जो फोटोज यहां अपलोड हो गई । वह आपकी फोन मेमोरी से डिलीट हो जायेगी । यह ना मजेदार । 
  2.  यानि आपके जिंदगी भर की फोटो यहां सेव रख सकते है । अब उन्हें डिलीट करने की कोई आवश्यकता नहीं है । 
  3.  यह एप्लिेकशन आपके सभी परिजनों , मित्रों की फोटो को अलग अलग कर देता है । इसके लिए आपको इसकी सेटिंग में जाकर ग्रूप सीमीलर फेसज आ्पसन को ओन करना होगा । 
  4.    उक्त तथ्य का एक और फायदा भी है। मान लिजीये आप कई दोस्त एक साथ घुमने गये तो आपकी सब की फोटो ये अलग कर देगा तो अगर कोई दोस्त आपसे अपनी फोटो मांगे जो आपने अपने कैमरे से की हो तो आप बडी आसानी से उसे व्हाटसएप पे शेयर कर सकते है । 
  5.   यही नहीं यह आपके पेटस , पालतू पशुओें की फोटो की भी अलग अलग फोल्डरिंग कर देता है । 
  6.   और तो और यह भिन्न जगहो मसलन कार में की फोटोंस , पहाड ,झील मंदिर  की फोटों अलग कर देता है । अब अगर आपसे कोई पूछे की कभी समंदर देखा है तो घबराने की कोई जरूरत नही है ।
  7.   साथ ही यह एप आपके भिन्न मोमेंट जैसे बर्थडे फोटोस , स्वीमिंग फोटो इत्यादि को भी अलग करता है । 
  8.   अजी रूकिये अभी तो शुरूआत है , ढेरो फायदे है इस एप्लिेकशन के । हम हमारे जीवन में बहुतेरी जगह घुमने जाते है । यह आपके फोटो स्नेप लेने के स्थान यानि की आपकी लोकेशन के अनुसार सारी फोटोस को पृथक कर देता है मसलन जयपुर जोधपुर उदयपुर कश्मीर गोवा आदि । 
  9.   यही नहीं जब आप दो चार दिन में अपनी यात्रा पूरी कर लेते है तो यह आपकी पूरी जरनी यात्रा का अलग से फोल्डर भी बनाता है । मान लिजीय आप एक यात्रा में माउंट आबु , चितोड , उदयपुर घूम कर आये तो यह माउंट चितोड उदयपुर टरीप नाम से अलग फोल्डर बना देगा । 
  10.    यही नहीं यह उस टरीप का एक शानदार विडीयो भी बना देगा । आपको अलग से सभी फोटो जोडकर विडीयो कम्पाइल करने की कोई आवश्यकता नहीं है । आप इसे ऑटो जनरेटेड विडियो अपने दोस्तों से शेयर भी कर सकते है ।
  11.   इन सब बातो के साथ साथ यह आपके फोटोज का उनके समय के अनुसार भी हिसाब रखता है । क्या आप इस बात को छोटा मानते हैं । जी नहीं । इस फंक्शन के ढेरो फायदे है । आपने कब कार खरीदी । कब कौन मेहमान मिलने आया या आप कब कहां किससे मिलने गये । इन सब बातोे को आप डेट व टाइम के हिसाब से जान सकते है । इसके लिए बस आप अपने फोन या डीएसएलआर की लोकेशन ओन रखें । 
  12.   मान लिजीये आपने कार खरीदी तो आपको बस इतना करना है कि उसी रोज आप कार की एक फोटो ले ले । बस और ये हमेशा याद रखेगा कि आपने कार कब खरीदी । 
  13.  इसका सर्च फंक्शन भी बडा शानदार है मान लिजीये: आप कहें: 

        ◦ मेरी लाल शर्ट में फोटो दिखाओं । 
        ◦ मेरी लाल कैप में जयपुर की फोटो दिखाओ । 
        ◦ मेरी कार में फोटों दिखाओ । 
        ◦ मेरी अमित ओर राजू की एक साथ वाली फोटो दिखाओ  । यकीन मानीये ये गूगल असिस्टेंट की मदद से अलादीन के चिरागी जिन्न की तरह आपके हर हुकुम की तामील करेगा । बस फर्क इतना है कि आपको चिराग घिसने के बजाय ओके गूगल बोलना पडेगा । उक्त सारी और ढेर सारी और कमांड आप टाइप करके भी आदेश कर सकते है ।   
  • उक्त बातों के लिए यह सभी केटगराइजेशन खुद ही करता है । फिर भी इसके सर्च फीचर को आप और भी ज्यादा स्मार्ट बना सकते हो । यदि आप किसी ओकेजन पर या किसी प्लेस पर एक से ज्यादा फोटो लेते है तो आप किसी एक फोटों में कोई टेग डाल दें तो ये सारी फोटोज को उसी तरह समझने लगेगा । 
  • दोस्तो यह केवल आपकी यादों की डायरी ही नहीं आपकी यादो का रिमाइंडर भी है । जब भी आप कहीं घूम कर आये या यू ही आपने घर में फोटो की तो पूरे एक वर्ष बाद उसी दिन को यह आपको उनमें से कुछ फोटो दिखाकर आपकी यादें ताजा भी करता है । 
  •   मित्रों इसका शेयरिंग फंक्शन की तो क्या बात है । पहली बात तो आप यहां से व्हाटसएप्प पर भी शेयर कर सकते है । लेकिन मेरी सलाह है कि आप इसी एप्प से अपने परिजनों , मित्रों की गूगल एप्प पर ही शेयर करे । एक तो इससे हजारों फोटो एक ही झटके में शेयर हो जायेगी । दूसरा व्हाटसएप्प पर फोटो शेयर करने का एक नुकसान यह भी है कि उससे आपके फोन में भी डूप्लीकेट फोटो भर जाती है और जिसको आपने फोटो भेजी उसका फोन की मेमोरी भी भर जायेगी । 
  • खासकर जब सभी  व्यक्ति सेम फोटोज मांगे तो आप सबको एक ही क्षण मे उतनी ही देर मे सबको भेज सकते हो । 
  • इस ऐपप के जरिये ही शेयर करने से आपका डाटा भी बचता है । अक्सर यह भी देखने में आया है कि हम हमारे कम इंटरनेट डाटा की वजह से भी खासकर विडीयोज शेयर करने से बचते है । यहां ऐसा नहीं है ।            
  •   14- इसमें आटो शेयरिंग फीचर भी है । यह तीन प्रकार से काम करता है इसे भी अलग अलग समझ लेते है 
    •  ▪ आप पहले कुछ फोटोज एक फोल्डर में रख ले । फिर आप जिसे चाहे यह फोल्डर शेयर कर ले । भविष्य में जो फोटो भी आप उसमें रखेंगें । उन व्यक्तियों या व्यक्ति से भविष्य की फोटोज अपने आप शेयर हो जाऐंगी । इसे आप  व्हाटस के चैट ग्रुप की भांति फोटो ग्रूप ही समझ ले । 
    •  ▪       इसके अलावा यह आपको एक परमानेंट पार्टनर बनाने की सुविधा भी देता है । इसमें आप किसी भी एक व्यक्ति विशेष को अपना पार्टनर बना ले । उससे आप अपनी या किन्हीे खास लोंगों विशेष की फोटोज शेयर कर सकते है । जैसे ही आप फोटो करेंगें । बिना भेजे पार्टनर उसके पास पहुच जायेगी । इसके लिए आपको शेयर करने की भी कोई आवश्यकता नही है ं। 
    •   ▪ तीसरा आप किसी फोल्डर विशेष को अतिलघु लिंक भी इसमें क्रीएट कर भेज सकते है  । 

  • 15- दोस्तों ये आपके यादों की डायरी को भी सहेज कर रखता है । जैसा कि मैने उपर बताया यह आपके विजिट का एक फोल्डर तैयार करता है आप उसमें विभिन्न मोंमेंट के नीचे अपने कोमेंट , नोटस भी डाल सकते है । 
  • 16- उक्त तथ्य का एक और फायदा भी है अब आपको अपनी धर्मपत्नि का बर्थडे याद रखने की जरूरत नहीं है । आप तो बस अपनी पत्नि के साथ बर्थडे सेलीबे्रट करिये और उस दिन कुछ मोबाइल से फोटोज ले लिजीये और बस आगामी बर्थडे को यह आपको फोटोज दिखाकर याद दिला देगा । ये अलग बात है कि आपकी पत्नि उन फोटोज को देखकर गतवर्ष जैसे ग्रांड सेलिब्रेशन की डिमांड कर दे । ये रिस्क तो उठाना पडेगा दोस्तो । 

         17- उक्त तथ्य का एक और फायदा भी है अब आपको अपनी धर्मपत्नि का बर्थडे याद रखने की जरूरत नहीं है । आप तो बस अपनी पत्नि के साथ बर्थडे सेलीबे्रट करिये और उस दिन कुछ मोबाइल से फोटोज ले लिजीये और बस आगामी बर्थडे को यह आपको फोटोज दिखाकर याद दिला देगा । ये अलग बात है कि आपकी पत्नि उन फोटोज को देखकर गतवर्ष जैसे ग्रांड सेलिब्रेशन की डिमांड कर दे । ये रिस्क तो उठाना पडेगा दोस्तो । 
       18-दोस्तों इसमें यह आपकी फोटो की कोलेजिंग फोटो , फोटोस से विडियोज , जिफस भी स्वतः तैयार करता है जो कि बहुत ही अच्छा अनुभव देता है । इन्हे आप अपने दोस्तो ंको व्हटसएप्प पर भेज कर आनंद ले । 

       19: इस सॉफ्टवेयर की मदद से आप post-processing भी कर सकते हैं । इसके जरिए आप अपनी पहले से की गई फोटोज में काफी परिवर्तन ला कर से और बेहतर बना सकते हैं ।

गूगल फोटोज में पोस्ट प्रोसेसिंग कैसे करें इसके लिए हमारा वीडियो देखें ।




       20- दोस्तों व्हाट्सएप पर भी ढेर सारी फोटोज आने से उनका अम्बार लग जाता है । उन्हें भी आप मैनेज कर सकते है । एसा करने के लिए आपको में फोटोज के साथ साथ SLIDE BOX  नाम का एप भी इस्तेमाल करने की सलाह देता हु । वहां आपको तय करना है की कोंसी  व्हाट्सएप से प्राप्त फोटो आपको अपलोड करनी है और कोनसी डिलीट करनी है  । 



20.यही नहीं दोस्तों यहां इस एप्लीकेशन पर चैटिंग की सुविधा भी उपलब्ध है अब आप सोच रहे होंगे कि चैटिंग तो व्हाट्सएप में भी हो सकती तो यहां चैटिंग का क्या मकसद है । मित्रों जैसा कि मैंने पहले बताया था आप यहां शेयर्ड फोल्डर बना सकते हैं अर्थात एक ऐसा फोल्डर जिसमें कुछ लोग जुड़े हैं और आप समय-समय पर उसमें फोटो डालते जाए । ऐसी दशा में ऐसे शेयर्ड फोल्डर में आप किसी भी फोटो के संबंध में या अन्यथा व्हाट्सएप की तरह चैटिंग कर सकते हैं किसी भी फोटो को लाइक कर सकते हैं इससे आपके जीवन के क्षणों के बारे में खींची गई फोटो के संबंध में आपस में अपनी अच्छी बातें एक दूसरे से शेयर कर सकते हैं ।


केसे गूगल फोटोज और स्लाइड बॉक्स की मदद से व्हाट्सएप फोटो को हैंडल करे एस पर हमारा विडियो जरुर देखें ।
और इस विषय पर हमारा ब्लॉग भी पढ़ें 

 सारे फंक्शन बताने पर आप सोच रहें होगें की यह संेफ नही होगा । और कोई और आपकी फोटो देख लेगा । ऐसा नहीं है दोस्तो यह क्लाउड स्टोरेज पर आधारित है । और पूरी तरह सेफ है । तो है ना शानदार ऐप । एक और बात । गूगल की एप है इसलिए इस बात की चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है कि क्या क्या केवल डेस्कटोप पर चलेगा । जी नहीं । यह एडरोइड , एप्पल आईफोन , लैपटोप प्रत्येक मंच पर उपलब्ध क्रोस प्लेटफोर्म एप्प है । 




सार  : यह केवल फन एप्लीकेशन नही , वरन आपके जीवन में काम आने वाली एक स्मार्ट एप है । और यदि आप फोटोग्राफी के सोकिन है तो यह आपके लिए एक मस्ट हेव एप है । 

Comments

Popular Posts